पुरुष:02
सेक्सटोर्शन
सावधान लेख में प्रयुक्त शब्द आपको विचलित कर सकते हैं।अगर आप पुरुष वर्ग के साथ घटित हो रही घटनाएं जो उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को समाप्त कर रही हैं,परिवार को तोड़ रही हैं और एक्सटोर्शन से भारी आर्थिक और मानसिक हानि के बारे और उनकी बेहद कमजोर होती न्यायिक स्थिति के बारे में दिलचस्पी नहीं रखते तो ये लेख आपके लिए नहीं है।
घटनाएं सत्य हैं परंतु उनकी पहचान छुपाने को मैने नाम और स्थान बदल दिए हैं।
समीर टिंडर डेटिंग एप्लीकेशन पर स्वीटी नाम की किसी लड़की के संपर्क में आया।ब्लाइंड डेटिंग एप्लीकेशन का घाटा ये है की यहां सब फ्रॉड है।अधिकांश प्रोफाइल,डाली गई पिक्स और उनके विवरण फ्रॉड हैं।
लड़की ने समीर में दिलचस्पी दिखाई।कुछ दिन चैट करने के बाद फेसबुक लिंक शेयर किए।फेसबुक पर मित्रता के बाद अब समीर को पता चला कि टिंडर पर स्वीटी नाम से काम चला रही लड़की का नाम रूही शर्मा है।दो तीन प्रोफाइल पिक्स के अलावा रूही ने अधिकांश धार्मिक वीडियो शेयर किए हुए हैं।
समीर की रूही के साथ मैसेंजर पर चैट होना शुरू हुई।
पुरुष प्राकृतिक तौर पर सेक्सुअली एक्टिव है।एक बार हाइपोथेलेमस ग्रंथि शरीर में टेस्टाट्रॉन हार्मोन का स्राव कर दे फिर पुरुष कामोत्तेजक हो जाता है ।दिमाग को डोपामाइन हार्मोन अपने कब्जे में ले लेता है और फिर सोचने समझने की ,अच्छा बुरा में फर्क करने की शक्ति को पूरी तरह समाप्त कर देता है।
धीरे धीरे समीर और रूही की चैट अश्लील होती गई।रूही ने अपनी नेकेड पिक्स जिनमे उसका चेहरा नहीं दिख रहा था समीर के साथ शेयर की।
समीर ने रूही से मिलने की इच्छा प्रकट की।आरंभिक निमंत्रणों को रूही ने ठुकरा दिया।परिवार का, पिता जी के बेहद अनुशासित होने का तर्क दिया।समीर रूही को ले कर आश्वस्त होता गया।
फिर फोन नंबर एक्सचेंज हुए और व्हाट्सएप पर रात को लंबी चैट्स का दौर शुरू हुआ।चैट्स अश्लीलता की हद से परे थी।
समीर ने वीडियो कॉल की कोशिश भी की परंतु रूही ने इंकार किया।रूही का तर्क था की इंटरनेट सेफ नहीं है।वीडियो कॉल के लिए तो बिलकुल नहीं।
समीर ने ऑडियो काल से ही काम चलाया।एक दो हफ्ते की चैट और ऑडियो काल के बाद रूही समीर से मिलने को तैयार हो गई।समीर चंडीगढ़ में रह रहा था।रूही ने बताया कि उसकी कोई सहेली वहां जॉब कर रही है तो वो सहेली के पास रुकेगी।सहेली कंपनी के रेस्ट हाउस का कमरा बुक करवा लेगी और हम वहां रहेंगे। मैं वहां की लोकेशन व्हाट्सएप पर सेंड के दूंगी तुम आ जाना।
अब ये लोकेशन भेजने और उसको फोलो करने के ट्रेंड में कोई ये पूछ के राजी नहीं की जगह क्या है?रेस्ट हाउस किस कंपनी का है।
नीयत समय पर समीर रूही की भेजी लोकेशन पर पहुंच गया और फिर दोनो ने रात वहां गुजारी।
अगले दिन समीर ऑफिस आ गया और रूही अपनी सहेली के पास वापिस चली गई।
उसके बाद रूही का फोन बंद हो गया।समीर ने बहुत बार कोशिश की ,परंतु दो दिन तक रूही से बात नहीं हो पाई।
तीसरे दिन समीर सो के उठा,आदतन फोन के व्हाट्सएप मैसेज चेक करे।किसी अनजान नंबर से कोई मैसेज आया था।समीर ने कतुहल वश देखा तो मैसेज लिखा था वीडियो का आनंद लें।समीर ने वीडियो डाउनलोड किया।उसकी आंखे फटी की फटी रह गई जब उसने वीडियो में अपनी और रूही के अतरंग दृश्यों को देखा।वीडियो में समीर का चेहरा साफ था परंतु एडिट ऐसे किया गया था की रूही की शक्ल न दिख पाए।
समीर कांप गया।
थोड़ी देर बाद दूसरा मैसेज आया" अगर आप चाहते हैं की ये वीडियो आपके घर वालो के पास,आपके फेसबुक फ्रेंड्स के पास न पहुंचे तो एक लाख रुपया इस अकाउंट में फौरन डालें"
समीर ने मैसेज भेजने वाले से मिन्नतें की ।रोया।पैसा डालने की बात मानी पर वीडियो किसी को न भेजने की याचना की।इक लाख रुपया मैसेज वाले के अकाउंट में डाल दिया।
एक्सटोरशन वाले वहीं नहीं रुके।तीन चार दिन बाद फिर वहीं मैसेज।समीर ने फिर से पैसे दिए।ये क्रम चलता गया।कोई पांच लाख लेने के बाद जब फिर पैसे की मांग हुई तो समीर ने किसी दोस्त से पैसे उधार ले कर ब्लैकमेलर को पैसे दिए और बताया कि अब उसके पास पैसे नहीं हैं।
अगली बार जब ब्लैकमेलर का फोन आया तो समीर सामाजिक प्रतिष्ठा खोने की सोच से इतना डर गया की उसने आत्महत्या कर ली।
एक दो हफ्ते बाद समीर की बहन को रूही का फोन आया की समीर फोन नहीं उठा रहा।समीर की बहन ने रूही को समीर की आत्महत्या के बारे में बताया।
फिर किसी और ने वोही वीडियो समीर की बहन को भेजे और वायरल करने की धमकी दे पैसे की मांग की।
समीर की बहन समझदार थी।सीधी पुलिस के पास पहुंची।पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सारे फोन जिनसे कॉल और मैसेज आ रहे थे वो बंद हो गए।पुलिस इंक्वायरी अभी चल रही है।
मेरे एक मित्र जो बड़े अमीर व्यापारी हैं उनको हर दिन अपने फोटो फेसबुक पे डालने का शौक है।वो अलग अलग कोनो से अपने फोटू खिंचवा फेसबुक पे डालते रहते हैं।एक दिन उनको भी व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से मैसेज आया ।वीडियो था।वीडियो में वो किसी अनजान महिला के साथ अतरंग थे।व्यापारी मित्र हैरान परेशान।किसी ने उनके फोटू फेसबुक से चुरा के किसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर वीडियो के पुरुष के साथ उनका चेहरा बदल दिया था।
मैसेज भेजने वाले ने पैसे की डिमांड रखी।व्यापारी मित्र ने देने से मना के दिया ।क्यों दे।जब उन्होंने कुछ किया ही नहीं।मैसेज भेजने वाले ने फिर धमकाया की आपके मित्र जिनको वीडियो भेजा जाएगा उनको थोड़े पता की आप है की नहीं।।दिख तो आप ही रहे।सोचो जब ये वीडियो आपकी बीवी और बच्चों के पास जायेगी।
व्यापारी मित्र डर गया।एक दो बार पैसे दे कर अपने किसी पुलिस वाले मित्र को बताया।पुलिस ने केस रजिस्टर कर सी आई डी को केस सौंपा।इंक्वायरी में पता चला कि गिरोह किसी दूसरे राज्य का है।गिरफ्तारी के बाद गिरोह ने बताया कि वो ऐसे हजारों फिरौतिओ को अंजाम दे चुके हैं।
एक्सटोर्सन अपराध है। आपकी सेक्सुअल भावनाओं को भड़का आपसे पैसे ऐंठना सेक्सटोरसन कहलाता है और आजकल ये बहुत बुरी तरह फैला हुआ है।
अभी हाल ही में चार पांच वीडियो मैंने भी देखे जिन्हें पैसे लेने के बावजूद ब्लैकमेलर ने संबंधित पुरुष के फेसबुक फ्रेंड्स को भेज दिया।इनमे दो तीन मेरे शिक्षक मित्र भी हैं और कुछ मेरे अच्छे जानकारभी।
सभी वीडियो एक जैसे हैं।एक महिला निवस्त्र हो के वीडियो चैट पर मैथून करती हुई नजर आती है और पुरुष को नग्न हो मैथुन करने का निमंत्रण देती है।पुरुष को चूंकि सेक्सुअली ट्रैप करना बेहद आसान है तो वो भी वीडियो चैट पर नग्न अवस्था में शुरू हो जाते।
इन सभी वीडियो जो मैने देखे उनमें महिला एक ही है ।इसका अर्थ हुआ की वीडियो चैट पर महिला का अश्लील वीडियो रिले किया जा रहा वहां कोई असल महिला थी नहीं ,वास्तव में एक गिरोह वीडियो आपका बना रहा था।
अब वीडियो लीक करने की धमकी और फिर पैसा वसूली।
ये सेक्सटोर्शन है।मेरी नजर में मानवता की सबसे नीच स्तर की धोखधड़ी।
मुझे नहीं पता की कितने समीर अब तक आत्महत्या कर बैठे हैं और कितने अब तक सामाजिक प्रतिष्ठा समाप्त होने के डर से,परिवार टूटने के डर से,अनोखे अपराध बोध से ग्रसित होने के डर से लूटे जा रहे हैं।बताएंगे नहीं पर मेरा यकीन मानिए हर सौ में से एक पुरुष इसका शिकार है।कोई नहीं बचा है ना नेता ,ना अभिनेता,ना पुलिस अधिकारी ,न कोई और।
बस इस अनोखे डर से मानसिक तनाव में हैं और आर्थिक तनाव में भी।किसी को बताए भी तो क्या?दोषी तो आप ही हैं।
फेसबुक ,टिंडर,व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आपका वक्त और मानसिक शांति दोनो निगल रहे।
गंदा बेशक है,पर नए दौर का डिजिटल धंधा है ये।
सचिन ठाकुर,
प्रवक्ता भौतिक शास्त्र,
राजकीय बाल विद्यालय धरमशाला की फेसबुक वाल।
ReplyForward |

No comments:
Post a Comment