Thursday, 20 May 2021

खौफ का अध्यापक :

खौफ का अध्यापक :

कभी कभार कड़वाहट अच्छी होती है ।आज कुछ कड़वा हो जाए।
मुझे नहीं पता , आप कितनी एकेडमिक चर्चाओं में हिस्सा लेते है , बेहसो में सर खपाते है या फिर घटनाओं पर मंथन करते हैं।लेखनी से आपके मतलब की चीज निकले आप वाह वाह करते हैं ,कुछ विरूद्ध निकले हाय हाय मच जाती है।
अच्छा है।लेख वहीं सार्थक जो झनजोड के रख दे।
आज बात खौफ की।शिक्षक के खौफ की।
एक पूरा साल अपनी आंखो के आगे ले आओ।।पूरा शैक्षणिक वर्ष ।आप शिक्षक है या नहीं अपने हिसाब से ,अपनी चेतना अनुसार एक साल गढ़ लीजिए।
जनवरी फरवरी निकल लिया।शिक्षक नए ट्रांसफर एक्ट के खौफ में   था।अच्छा होगा या बुरा होगा , भविष्य के गर्भ में है,, पर शिक्षक खौफ में है। कैसी जोन मिलेगी, कैसी छोड़नी पड़ेगी ,खौफ की चर्चाएं गरम हैं।अख़बार शिक्षक को नपाने पे तुले है।खौफ में घी का काम कर रहे हैं।
अब मार्च में नया खौफ तैयार होगा।किस सेन्टर में कैमरे लगे हैं ,रिजल्ट कम होने का खौफ पसरेगा, इंक्रीमेंट जाने का खौफ पासरेगा।किस की सेन्टर सुपरिटेंडेंट की ड्यूटी लगी है, नकल होने देगा या नहीं ,ये खौफ प्सरेगा। फ्लाईंग वाले कितने घंटे बैठेंगे ,खौफ   पैदा करेगा।फिर किस सेन्टर में नकलची पकड़े गए, किस किस सेन्टर सुपरिटेंडेंट को बर्खास्त किया गया ,ये खौफ होगा।
अप्रैल माह में किस शिक्षक ने किस पेपर को गलत चेक करा, अपने दिन के कोटे के पूरे पेपर चेक करे के नहीं ये खौफ पसरेगा ।
मई ,जून में कहां रिजल्ट कम आया, किसकी इंक्रीमेंट रुकी, कहां स्थानीय जनता ने रिजल्ट कम आने पर शिक्षकों के विरूद्ध नारे लगाए, स्कूल पे ताला जड़ा ,शिक्षकों से बदतमीजी करी, विभाग ने नोटिस लिया जैसे खौफ पसरेंगे।
जुलाई अगस्त तो अपने आप में ही खौफ नाक हैं।कहीं कोई बच्चा बेह तो नहीं गया, बच्चे को सांप ने काट लिया, भारी भूस्खलन से शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे, पंचायत प्रधान ने जड़ा स्कूल पर ताला ,जैसे खौफ हर साल खबरों में छाए रहते हैं।
बचे बाकी चार महीने , तो उसमे एम डी एम् में नमक का खौफ, पानी की टंकी साफ करने का खौफ, सिलेबस टाइम पर पूरा करने का खौफ, टीचर डायरी बनानें का खौफ ,इंस्पेक्शन कैडर के स्कूल में आ मामूली गलती को मीडिया में उड़ेलने का खौफ, एनुअल डे में  इलाके के राजनीतिज्ञ को बुलाने अथवा ना बुलाने का खौफ,ऑनलाइन स्कॉलरशिप , बोर्ड फॉर्म  टाइम  पर भरने का खौफ, सेनिटेशन कैंपेन,डिजास्टर मैनेजमेंट और सेंकड़ों अन्य दिवस मनाने का खौफ।
शिक्षक खौफ में है साहब।
हर तरह के खौफ में।कक्षा में शब्दों के प्रयोग का खौफ,सजा ना देने का खौफ,रिजल्ट किसी भी सूरत में पैदा करने का खौफ। बच्चे को प्यार से पुचकारने का खौफ, बच्चे को डांटने का खौफ,एक आधी चपत पर पुलिस केस का खौफ, व्हाट्स ऐप या फेसबुक पर बच्चे से संपर्क साधने का खौफ । उससे कहीं भयंकर , नई पीढ़ी के बच्चों के सामने अपने चरित्र को बनाए रखने का खौफ।
मुझे नहीं पता, आप इस खौफ को देख पा रहे हैं कि नहीं पर महसूस जरूर करते होंगे।
मैंने आपके अप्रस्तुट चेतना के खौफ को शब्द दिए हैं।मेरा यकीन मानिए, शिक्षक जबरदस्त खौफ में हैं।
वैसे कोई मुझे खड़ा हो के समझा दे की ये सैनिटेशन कैंपेन आई पी एच और स्वास्थ्य विभाग वाले क्यूं नहीं चलाते।नाम तो जन स्वास्थ्य    विभाग है।विद्यालयों में पानी की टंकियों को साफ करने का काम भी ये विभाग क्यूं नहीं करता।अच्छा ये भी कोई समझाओ मुझको की हर बुधवार को बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां हस्पताल वाले क्यूं नहीं खिलाते। ये एम डी एम् को टूरिज्म विभाग वाले क्यूं नहीं पकवाते।
जिस किसी को ज्ञान देना हो उसको ये सरकारी विद्यालय ही क्यूं दिखते।एक साल में तीन तीन बार वोटर जगरुक्ता दिवस , डिजास्टर मैनेजमेंट के गुण,पर्यावरण बचाने के नुस्खे, योग के फायदे झाड़ने को सिर्फ सरकारी विद्यालय ही क्यूं।सारा खौफ शिक्षक पर ही क्यूं?
कुछ ज्यादा कड़वा तो नहीं हो गया ?पेट में ख्यालात की गैस थी,डकार मार ली।
कल का अख़बार कहीं ऐसा ना लिखे .. " फेसबुक पर कड़वे बोल लिखने के लिए नपेगा सचिन ... " ;)
सचिन ठाकुर,
प्रवक्ता :भौतिक शास्त्र 
राजकीय आदर्श विद्यालय सरकाघाट की फेसबुक वाल

No comments:

Post a Comment